फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पीरूमदारा में चोरी का खुलासा करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पीरूमदारा के ब्रदी विहार, मधुबन कालोनी में हुई चोरी का खुलासा करने की मांग को लेकर स्थानीय लोग रविवार को कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की। पीरूमदारा मधुबन कालोनी निवासी धर्मा देवी पत्नी हरी सिंह रावत के बंद मकान से शनिवार को चोरों ने 10 हजार की नकदी व एक लाख रुपये चोरी किए। शनिवार को ही बद्री विहार निवासी गौरव नैनवाल के मकान से भी चोर पांच हजार की नकदी, जेवर व घरेलू सामान चोरी कर ले गए। चोरी की दो घटनाओं के बाद स्थानीय लोग अपने घरों की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं।
विज्ञापन

रविवार को लोगों ने कोतवाली में एसएसआई मनोज नयाल से मिलकर मामलों के जल्द खुलासे की मांग की। एसएसआई से मिलने वालों में गौरव नैनवाल, चंद्रांशु घिडिल्याल, पूरन बिष्ट, भोपाल ध्यानी, आनंद सिंह पटवाल, बालम सिंह, सुरेंद्र नेगी, मनोज रावत व गिरीश नैनवाल आदि रहे। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पीरूमदारा में चोरी वालों स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें