फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंचल दूध की खपत 20000 लीटर कम हो गई

विज्ञापन
विज्ञापन
जितेंद्र पपनै, रामनगर (नैनीताल)। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण आंचल दूध की खपत में भी गिरावट आनी शुरू हो गई है। नवरात्रों तक तो खपत संतोषजनक थी लेकिन अब जिले भर में दूध की 20000 लीटर की खपत कम हुई है। इसे देखते हुए लालकुआं दुग्ध संघ ने अपने दूध की खपत मेरठ के पराग के प्लांट को सप्लाई करने का मन बनाया है। लालकुआं दुग्ध संघ के महाप्रबंधक अजय क्विरा ने बताया कि जिले में 90 से 93 हजार लीटर दूध की खपत होती थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते 20000 की कमी आई है। रामनगर और नैनीताल 3000 लीटर तो हल्द्वानी में 2000 लीटर बिक्री कम हुई है। अन्य जगह भी मांग कम हुई है। उन्होंने कहा कि अभी स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। ऐसी हालातों में जल्द ही दूध मेरठ पराग प्लांट में भेजा जाएगा। यदि वह मना करते हैं तो ऊधमसिंह नगर की तर्ज पर यहाँ का दूध हरियाणा भेजा जाएगा। ऊधमसिंह नगर का आंचल दूध हरियाणा भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें