फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव में शुक्रवार देर शाम नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात हुई है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। परिवार वालों का आरोप है कि बच्ची शाम के समय घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय पड़ोस का एक युवक उसे बहला फुसलाकर गांव के खंडहरनुमा मकान में ले गया। वहीं बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म किया। करीब एक घंटे बाद परिवार वालों को इसके बारे में तब पता चला जब बच्ची अपने घर रोते-बिलखते पहुंची। उसकी हालत देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। परिवार वाले उसे तुरंत कोतवाली ले गए। पुलिस ने उसे महिला थाने भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें