फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरौलीकलां मार्ग की मरम्मत हो

विज्ञापन
जेई से वार्ता करते कांग्रेसी। - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
नगर से सिरौलीकलां जाने वाली सड़क की मरम्मत की मांग के लिए बृहस्पतिवार को सिरौली और पुलभट्टा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। बता दें कि अमर उजाला ने चार मार्च के अंक में चार दशक बाद भी दुरुस्त नहीं हुआ सिरौलीकलां मार्ग शीर्षक से समाचार प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरु की अगुवाई में ग्रामीणों ने पुलभट्टा में सिरौली गेट पर बने रेलवे फाटक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पनेरु ने कहा कि ग्राम सिरौली को जाने वाला यह मार्ग सबसे पुराना मार्ग है। कहा कि सिरौली समेत पुलभट्टा, पंतपुरा, पटेरी, भंगा, दुपहरिया, अंजनिया आदि के ग्रामीण इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं।
इस मार्ग की मरम्मत से हाईवे पर यातायात का का दबाव कम होगा। ग्रामीणों ने कहा कि एक बार फिर मार्ग की मरम्मत के लिए प्रदेश के मंत्रियाें समेत अन्य जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई जाएगी। जरूरत पड़ी तो डीएम कार्यालय पर भी धरना दिया जाएगा। वहां पर कमलजीत सिंह, जगरूप सिंह, समीर राय, पूरन सिंह, नेमचंद, कुलदीप सिंह, सोनू, सुरजीत सिंह, रामपाल पांडे, छोटे लाल आदि थे।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया जेई का घेराव
किच्छा। बंडिया से काली मंदिर बाईपास तक बन रही सड़क को मानकों के खिलाफ बताकर कांग्रेसी नेता संजीव सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जेई किशोर कुमार का घेराव किया। सिंह ने बताया कि नगला-किच्छा मार्ग के निर्माण में गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। चेतावनी दी कि अगर सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई तो हम आंदोलन करेंगे। वहां पर पार्टी के नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, मो. आरिफ, संजय, रोहित, श्रवण कुमार, नरेश आदि थे। (संवाद)

प्रकाशित खबर।- फोटो : KITCHHA

मार्ग निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।- फोटो : KITCHHA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें