फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: होटल कर्मियों के सत्यापन की प्रक्रिया के सरलीकरण की मांग

Thu, 25 Jun 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। इस ग्रीष्मकालीन सीजन में नैनीताल के होटल अतिरिक्त कर्मचारी नहीं रख पाए। अनिवार्य सत्यापन प्रक्रिया पूरी न होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिना सत्यापन बाहरी कर्मियों को रखना जोखिम भरा है। इसलिए कारोबारियों को सीमित कर्मचारियों से काम चलाना पड़ा। होटल व्यवसायियों ने प्रशासन से प्रक्रिया के सरलीकरण की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि होटल संचालकों को कर्मचारी सत्यापन का अधिकार मिले। होटल के महाप्रबंधक राजेंद्र सिंह नेगी व होटल संचालक हर्षित गुप्ता ने कहा कि सत्यापन न होने से कर्मचारी नहीं रख पाए। उन्होंने होटल स्तर पर ही सत्यापन की अनुमति मांगी। बीते वर्षों तक करीब ढाई हजार लोगों को सीजन में रोजगार मिलता था। इस बार कम कर्मचारी रखे गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें