नैनीताल। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को मार्च 2025 से मासिक वेतन जारी न किए जाने पर उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने रोष जताया है। महासंघ अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत, महामंत्री प्रशांत मेहता ने जारी पत्र में कहा है कि बीते दो वर्षों से उन्हें तीन से पांच माह बाद मासिक वेतन दिया जा रहा है। कर्मचारियों को परिवार चलाने में दिक्कत हो रही है। यदि यही स्थिति रही तो राज्य के सभी विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद