भीमताल (नैनीताल)। मेहरागांव क्षेत्र में बाघ दिखने के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। रविवार शाम पांच बजे आबादी क्षेत्र में खेतों में एक बाघ घूमता हुआ दिखाई दिया। क्षेत्र के संदीप ने खेतों में घूम रहे बाघ का वीडियो भी बनाया है। वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित होने के बाद से लोगों में भय का माहौल है। लोगों ने बाघ के सातताल के जंगल से आने की आशंका जताई है। सभासद नीरज रैकुनी, हेमू पाठक ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त करने के साथ बाघ को क्षेत्र से बाहर करने की मांग की है।