फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बकाया वेतन की मांग, डग्गामारी के खिलाफ उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी रोडवेज डिपो के कर्मियों ने बृहस्पतिवार को रोडवेज परिसर में दो माह का बकाया वेतन के लिए प्रदर्शन किया। रोडवेज की मजबूती के लिए डग्गामारी रोकने और अनुबंधित बस सेवा खत्म कर अपनी बसें खरीदने की आवाज भी उठाईं।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आन सिंह जीना ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यह आंदोलन कुमाऊं के सभी आठ रोडवेज डिपो में हो रहा है। रोडवेज की मजबूती तभी संभव है जब निगम कर्मचारियों की सुने। क्षेत्रीय मंत्री उमेश चंद जोशी ने कहा कि इस बार की दिवाली फीकी होने वाली है। तीन माह का वेतन बकाया था, महज एक माह का ही भुगतान हुआ है। संगठन के शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वेतन न मिलने की वजह से पारिवारिक खर्चों पर उधारी भी बढ़ी हैं। वहां राजेंद्र सिंह नेगी, तारा देवी शाखा मंत्री, कौशल जोशी, राजीव भट्ट, दिनेश चंद्र भंडारी, आनंदी शुक्ला आदि थे।
उत्तराखंड परिवहन निगम रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने काठगोदाम डिपो में धरना दिया। शाखा अध्यक्ष नवीन चंद्र बिष्ट ने कहा कि सुगम यात्रा के लिए परिवहन निगम अपने बेड़े में 2027 कुंभ तक 1000 नई बसों को खरीदकर चलाएं। वहां शाखा मंत्री कार्तिक नेगी, पंकज थापा, राम सिंह मेहरा, राहुल राणा, त्रिलोक सिंह रौतेला, भाष्कर पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें