बेतालघाट (नैनीताल)। लोक निर्माण विभाग की ओर से बेतालघाट-भुजान मोटर मार्ग पर दुडौली के पास सड़क किनारे रेलिंग नहीं लगाए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग की ओर से अन्य जगहों पर सड़क किनारे रेलिंग लगाने के साथ ही पैरापिट बनाए जा रहे हैं, लेकिन बेतालघाट-भुजान मोटर मार्ग पर अति संवेदनशील जगहों पर रेलिंग नहीं लगी लगने से हादसों का खतरा बना हुआ है। बेतालघाट वाहन यूनियन अतुल भंडारी ने बताया कि रेलिंग नहीं होने से सड़क पर आवाजाही करते समय हर समय डर बना रहता है। इधर, लोनिवि के जेई विजय वरमोला ने बताया कि उक्त मार्ग पर रेलिंग लगाई गई है। जिस जगह रेलिंग नहीं लगी है तो उस जगह जल्द ही लगवा दी जाएंगी। संवाद