फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने किया नामांकन, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

Mon, 30 Dec 2024 04:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी में निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज और कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दोनों पार्टी के नेताओं ने नामांकन के साथ-साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट और कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मेयर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता दोनों प्रत्याशियों के साथ मौजूद दिखे। दोनों पार्टी के नेताओं ने नामांकन के साथ-साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन


नामांकन के दौरान भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के साथ अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, निवर्तमान मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला व अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के सोएब अहमद ने भी नामांकन कराया है। उनके साथ सपा नेता मतीन सिद्धिकी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें