फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पर्वतीय इलाकों के लोगों को जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग

Mon, 22 Sep 2025 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड एकता मंच के संयोजक अनूप बिष्ट के नेतृत्व में युवा एमबी इंटर कॉलेज में जुटे। उन्होंने राज्य के पर्वतीय इलाकों के लोगों को जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग रखी। कार्यक्रम के दौरान पहुंचे महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने भी युवाओं का स्वागत किया। अनूप ने कहा कि पांचवीं अनुसूची लागू होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आभा थपियाल ने कहा कि एसटी एक्ट से पहाड़ की बच्चियों को सुरक्षा मिलेगी। प्रो. अजय रावत ने कहा पहाड़ी समुदाय जनजाति स्टेटस के सभी पैमाने पूरे करता है। सुरेंद्र राठौर, बसंत पांडे, महेंद्र रावत ने कहा कि सभी हिमालय क्षेत्रों के मूल निवासियों को जनजातीय दर्जा प्राप्त है। फिर सिर्फ गढ़वाली-कुमाऊनी समुदाय के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें