रामनगर। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले। उन्हें मांग पत्र देते हुए रामनगर में सिडकुल की स्थापना करने, कानिया स्टेडियम का राज्य स्तरीय खेल स्टेडियम के रूप में निर्माण, रामनगर महाविद्यालय में नए रोजगारपरक विषयों की स्वीकृति, रामनगर अस्पताल का उच्चीकरण और वनग्रामों में मूलभूत सुविधाएं देने की मांग की है।