नैनीताल। मल्लीताल से ऊपर सात नंबर क्षेत्र में सड़कों पर कूड़ा फैला हुआ है जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है जिससे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।