फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग

विज्ञापन
नैनीताल एसडीएम राहुल साह को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
नैनीताल/भवाली/रामनगर। जिले भर में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि बार.बार पेपर लीक होने से युवा बेरोजगारों का मनोबल टूटा है और प्रदेश सरकार से विश्वास उठ गया है। बेरोजगारों को भरोसा देने और दोषियों को दंडित करने के लिए मामले की सीबीआई जांच जरूरी है।
विज्ञापन

नैनीताल में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री अफसर अली के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम राहुल शाह को सौपा। ज्ञापन में कहा गया है कि लंबे समय से प्रदेश में नियुक्तियों में धांधली चल रही है। ज्ञापन सौपने वालों में संजय टम्टा, आदित्य आर्य, राज आदि मौजूद थे।
रामनगर/भवाली। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। एसडीएम गौरव चटवाल के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पटवारी परीक्षा भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से प्रदेश के युवाओं में निराशा है। आयोग के बड़े अधिकारी ने पेपर लीक कराकर साफ कर दिया कि उसे सरकार में बैठे लोगों का वरदहस्त प्राप्त है। उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं में धांधली से युवाओं को सरकार पर भरोसा नहीं रहा। भर्ती परीक्षाओं के असली गुनहगारों को सजा दिलाने के लिए के लिए सीबीआई जांच जरूरी है। ज्ञापन देने वालों में अमित कुमार, धीरज घौंडियाल, आसिफ, अब्दुल रहमान, मनोज सिंह, करीम मो. मुजीब आदि रहे।
विज्ञापन

भवाली में कांग्रेसियों ने एसडीएम राहुल साह के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। कहा कि प्रदेश में लगातार पेपर लीक होने से युवाओं के साथ छल किया जा रहा है। युवा बेरोजगार होने के परेशान हैं। इस दौरान अफसर अली, संजय टम्टा, आदित्य कुमार, राज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें