फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आदर्श नगर और कॉर्बेट नगर पालिका में शामिल हों

Tue, 09 May 2023 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। नगर पालिका रामनगर की सीमा से सटे आदर्श नगर, कॉर्बेट नगर, शक्तिनगर, शंकरपुर भूल, शंकरपुर खजांची, पूछड़ी क्षेत्र के लोगों ने बैठक कर उन्हें नगर पालिका में शामिल करने की वकालत की। ग्रामीण अब 12 मई को एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री सहित विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन भेजेंगे।
विज्ञापन

नूरा चौराहा आदर्श नगर में हुई बैठक में वक्ताअें ने नगर पालिका सीमा विस्तार के प्रस्ताव में इन क्षेत्रों को शामिल न करने पर शासन-प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाए। वक्ताओं का कहना था कि इन क्षेत्रों के लोग लंबे समय से नगर पालिका में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। बैठक में तय हुआ कि 12 मई को स्थानीय लोग शासन-प्रशासन को इन क्षेत्रों को शामिल करने की मांग को लेकर ज्ञापन देंगे। इश्तहाक अहमद की अध्यक्षता और असलम सिद्दीकी के संचालन में सभा हुई। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी, समाजवादी लोक मंच के संयोजक मुनीष कुमार, इंकलाबी मजदूर केंद्र के रोहित रूहेला, कांग्रेस नेता ताइफ खान, पीसी जोशी, सभासद मोहम्मद उस्मान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें