फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आयुक्त से भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार के मामलों पर कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आयुक्त दीपक रावत से भेंट की। उन्होंने आयुक्त को ज्ञापन देकर कहा कि मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ में कई गई शिकायतों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने आयुक्त को बताया कि कौशल विकास योजनाओं में कुछ स्थानों पर बिना प्रशिक्षण कराए ही संबंधित संस्थाओं को भुगतान कर दिया गया है। कहा कि संबंधित अधिकारियों ने 15 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि ऊधमसिंह नगर नगर जिले में निजी जमीन पर सरकारी धनराशि से कार्य कराया गया है। विभागीय कार्यों में मेजरमेंट बुक पर एसडीओ के फर्जी हस्ताक्षर कर भुगतान किया गया है। सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। इस पर सीलिंग के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आज तक न तो परिसर सील किया गया और न ही जिम्मेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई। उन्होंने आयुक्त से मामले में कार्रवाई की मांग की। शिष्टमंडल में दल से जुड़े कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें