फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लालडांठ से कठघरिया तक निगम में शामिल नए वार्डों में बिछेगी सीवर लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम में शामिल हुए नए वार्डों में रह रहे लोगों को निकट भविष्य में सीवर लाइन का लाभ मिलेगा। इसके लिए मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने सोमवार को जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की और प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। इस कार्य में लगभग साठ करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है।बैठक के बाद मेयर बिष्ट ने बताया कि यूयूएसडीए एडीबी योजना के तहत कुछ वार्डोंं में सीवरेज का काम कर रहा है। वार्ड-34 से 60 तक वार्डों में सीवर लाइन बिछाई जानी थी। इनमें से कुछ वार्डों में अब तक सीवर लाइन नहीं है। मेयर ने जल संस्थान के अधिकारियों को छूटे हुए नए वार्डों में सीवर लाइन और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि वह स्वयं शासन में वार्ता कर इस प्रस्ताव को मंजूरी दिलाएंगे ताकि नए वार्डों की लगभग 60 हजार की आबादी को सीवरेज योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें