फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शहीदों की प्रतिमा तोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग

Thu, 26 Mar 2026 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के विभिन्न संगठनों ने यूपी के शाहजहांपुर में प्रशासन की ओर से काकोरी के शहीदों की प्रतिमाओं को बुल्डोजर से तोड़ने पर रोष जताया है। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने की मांग की है। बुधवार को एसडीएम गोपाल सिंह चौहान को दिए ज्ञापन में इंकलाबी मज़दूर केंद्र के महासचिव रोहित रुहेला ने कहा कि बीते दिन जब पूरा देश शहादत दिवस मनाने की तैयारी कर रहा था, उसी दिन सुबह करीब तीन बजे प्रतिमाओं को प्रशासन ने बुल्डोजर से ढहा दिया। इस दौरान भुवन चंद्र, उबैदुल हक, तुलसी छिम्वाल, रवि कुमार, विनोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें