फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भाजपा आईटी सेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Tue, 25 Nov 2025 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कांग्रेस के जिला और महानगर कमेटी का प्रतिनिधिमंंडल सोमवार को कोतवाली पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसआई को भाजपा आईटी सेल और सेल के पूर्व प्रमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि भाजपा के आईटी सेल और उसके पूर्व प्रमुख रहे व्यक्ति ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक तथ्य प्रसारित किया। महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि 21 नवंबर काे देहरादून के वन विभाग मुख्यालय पर राज्य में बढ़ते वन्यजीव–मानव संघर्ष और उससे हो रही जनहानि के खिलाफ धरना–प्रदर्शन किया गया था।
प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जनभावना दिखाने के लिए प्रतीकात्मक रूप में प्लास्टिक की खिलौना बंदूक का उपयोग किया। इस पर भाजपा आईटी सेल और उसके पूर्व प्रमुख ने गोदियाल को विभिन्न आतंकवादी संगठनों के प्रमुख के रूप में प्रस्तुत किया। कहा कि यह फेक न्यूज, मानहानि और आईटी अधिनियम का उल्लंघन है। आरोपी के खिलाफ तर्कसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जया कर्नाटक, कमला सनवाल, गोविंद बगड़वाल, सुहैल सिद्दीकी, पार्षद धर्मवीर, मोहन बिष्ट, विनोद कुमार पिन्नु आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें