फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग

Sat, 27 Dec 2025 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग के लिए शुक्रवार को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल रोड स्थित झंडा पार्क में मोमबत्ती जलाकर शांतिपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रकरण की सीबीआई से निष्पक्ष जांच और दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि लंबे समय बाद भी जघन्य हत्याकांड में शामिल वीआईपी का नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। मामला केवल अंकिता के साथ हुए अन्याय तक सीमित नहीं है बल्कि यह न्याय व्यवस्था की पारदर्शिता और कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। वक्ताओं ने सोशल मीडिया में जो किरदार सामने आ रहे हैं उनके नाम उजागर करने की भी मांग की। वहां जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, संजू उप्रेती, अवध बिहारी शर्मा, दीप पाठक, बहादुर बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें