फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाएगी दिल्ली की डिजाइनिंग कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेलों में कुछ दिन ही शेष हैं। गौलापार स्टेडियम में अब अंतिम चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परिसर में होर्डिंग, अस्थायी निर्माण समेत हर प्रकार के फिनिशिंग का काम करने के लिए दिल्ली की दीपाली डिजाइन कंपनी की टीम मंगलवार को स्टेडियम पहुंच गई। टीम 25 जनवरी तक स्टेडियम को दुल्हन की तरह तैयार कर देगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल 28 से शुरू होने जा रहे हैं। इस दौरान गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सात तरह की प्रतियोगिताएं होनी हैं। खेलों के लिए इंफ्रा बनकर तैयार हो गया है। अब स्टेडियम परिसर में अंतिम चरण की सजावट शुरू हो गई है। खेल विभाग ने इसके लिए दिल्ली की दीपाली डिजाइन कंपनी को हायर किया है।
टीम ने मंगलवार को पूरे परिसर का भ्रमण किया। ले-आउट देखे। यह टीम राष्ट्रीय खेलों के लिए स्टेडियम में जरूरत पड़ने वाले सभी अस्थायी निर्माण करेगी। इसके अलावा मुख्य सड़क पर ब्रांडिंग का काम यही कंपनी करेगी। हर खेल से दो दिन पहले कंपनी उस मैदान को तैयार करेगी। कंपनी ने दावा किया है कि वह स्टेडियम को 25 जनवरी तक राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार कर देगी। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें