फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाना था दिल्ली, बस में गुजारी रात

Sun, 03 Jul 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गरमपानी (नैनीताल)।
विज्ञापन
बस मं गुजारी रात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीते दिवस रानीखेत से दिल्ली को जा रही रोडवेज बस के यात्रियों को पूरी रात खैरना गरमपानी क्षेत्र में बस में गुजारनी पड़ी। शनिवार की सुबह जैसे ही यह बस वापस रानीखेत के लिए रवाना हुई तो कुछ दूर पहुंचते ही बस का टायर पंक्चर हो गया। रोडवेज की इस बस में टायर खोलने के लिए जरूरी औजार तक मौजूद नहीं थे। लिहाजा यहां फिर यात्रियों को खासा इंतजार करना पड़ा जिसके चलते यात्रियों में भारी गुस्सा देखा गया। उन्होंने परिचालक के नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद रानीखेत डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए-1985 रानीखेत से दिल्ली को रवाना हुई। रात में जैसे ही बस पाडली के पास पहुंची तो पता चला कि पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं जिसके बाद चालक बस को वापस खैरना गरमपानी ले गया। रात भर बस यहीं खड़ी रही और यात्रियों ने पूरी रात किसी तरह बस में गुजारी। 

शनिवार की सुबह बस खैरना से रानीखेत को रवाना हुई तो कनवाड़ी की पहाड़ी के समीप पहुंचते ही बस का अगला टायर पंक्चर हो गया। सुबह दस बजे तक पंक्चर टायर को नहीं बदला जा सका, क्योंकि रोडवेज की इस बस में टायर खोलने के औजार तक मौजूद नहीं थे। रोडवेज चालक टायर खोलने के औजार लेने के लिए भुजान रवाना हुआ और देर तक वापस नहीं लौटा। इससे यात्रियों की खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसे लेकर यात्रियों में खासा रोष था। परिचालक महेश चंद्र जोशी ने बताया कि बस में 33 यात्री सवार थे और सभी को दिल्ली जाना था। उन्होंने बताया कि बाद में अन्य बसों से इन यात्रियों को वापस रानीखेत को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें