फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव विकास रिपोर्ट तैयार करने का जिम्मा दिल्ली के संस्थान को

Fri, 07 Oct 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की मानव विकास रिपोर्ट दिल्ली का इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन डेवलपमेंट करेगा। अर्थ एवं संख्या निदेशालय ने इस संस्थान को रिपोर्ट तैयार को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


मानव विकास रिपोर्ट तैयार करने में कुल सात संस्थान आए थे, जिनमें से दो संस्थान उत्तराखंड के ही थे। प्रदेश के दोनों संस्थान चयन प्रक्रिया के मानकों को पूरा नहीं कर पाए।

सितंबर में अर्थ एवं संख्या निदेशालय ने उत्तराखंड की मानव विकास रिपोर्ट तैयार करने का फैसला किया था। इसके लिए किसी बाहरी एजेंसी की मदद लेना तय किया गया था। उत्तराखंड के लिए पहली बार तैयार की जा रही इस रिपोर्ट में जल विद्युत परियोजनाओं के पर्यावरणीय प्रभाव पर अध्ययन किया जाना है।
विज्ञापन


इसके साथ ही मानव विकास से संबंधित जिलों के बीच में सामाजिक और आर्थिक विषमता, सामाजिक उत्थान के लिए प्रदेश में जारी योजनाओं की स्थिति, लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की स्थिति आदि पर भी यह रिपोर्ट आधारित होगी।

इस रिपोर्ट को तैयार करने का जिम्मा अब अर्थ एवं संख्या निदेशालय ने दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन डेवलपमेंट को सौंपा है। अधिकारियों के मुताबिक रिपोर्ट तैयार करने के लिए कुल सात संस्थान सामने आए थे।

निविदा के जरिए किए गए चयन में दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन डेवलपमेंट के हाथ बाजी रही। इंस्टीट्यूट करीब एक करोड़ रुपए में इस काम को करेगा। उत्तराखंड के दो और संस्थान भी इस काम के लिए आगे आए थे।

सोसायटी फॉर उत्तरांचल डेवलपमेंट एंड हिमालय को चयन प्रक्रिया में 77 और उत्तराखंड पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी को मात्र 34 अंक ही मिले। अंतिम प्रक्रिया में छांटे गए तीन संस्थाओं में पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी जगह बना ही नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें