फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दिल्ली के यात्रियों की उमड़ी भीड़, रोडवेज ने 47 बसें दौड़ाई

Mon, 01 Dec 2025 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेशन पर बस में सीटपाने के लिए जद्दोजहद करते  यात्री।    संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। शादी के सीजन में अच्छी कमाई करने के बाद रोडवेज बसों को इन दिनों खूब यात्री मिल रहे हैं। इस वीकेंड यात्रियों की संख्या बढ़ने पर दिल्ली मार्ग पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। हालांकि परिचालकों की कमी से जूझ रहे डिपो प्रबंधन को बसों के संचालन में दिक्कतें भी उठानी पड़ीं।
विज्ञापन


हल्द्वानी बस अड्डे पर रविवार को सुबह से ही यात्रियों की भीड़ रही। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी। हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो की ओर से दिल्ली रूट पर क्रमश: 23 और 24 बसें भेजीं गईं। देर रात तक बसों में यात्रियों की भीड़ देखी गई। ऑनलाइन बुकिंग वाली वाॅल्वो, जनरथ एसी भी पैक रहीं। वहीं सुबह नैनीताल रूट की बसों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की संख्या अधिक रही। हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रहीं, उन्हें परेशानी न हो इसलिए तीन अतिरिक्त बसें चलाईं गईं। काठगोदाम डिपो के एआरएम गणेश पंत ने बताया कि परिचालकों की कमी का मामला मुख्यालय स्तर पर हुई बैठक में रखा गया था ताकि यात्रियों को निर्बाध सुविधा मिल सके।



परिचालकों का टोटा रोक रहा बसों के पहिये
परिवहन निगम में परिचालकों का टोटा बना हुआ है। काठगोदाम डिपो में 33 और हल्द्वानी डिपो में 29 परिचालकों की जरूरत है। डिपो प्रबंधन की ओर से मुख्यालय से इनकी डिमांड की गई है। परिचालकों के अभाव में रविवार को काठगोदाम डिपो के दिल्ली मार्ग पर तीन बसों का संचालन ठप रहा जबकि हल्द्वानी में परिचालकों से लगातार ड्यूटी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें