फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हॉकी स्पर्धा में देहरादून की बेटियां चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत अंडर 19 बालिका वर्ग हॉकी स्पर्धा में देहरादून की टीम ने विजेता बनी। हरिद्वार दूसरे और ऊधमसिंह नगर तीसरे स्थान पर रही। पहले दिन शानदार प्रदर्शन करने वाली नैनीताल की टीम बुधवार को अपने दोनों अहम मुकाबले हार गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार के एस्ट्रोटर्फ मैदान में देहरादून और नैनीताल के बीच पहला सेमीफाइनल मैच हुआ। इसमें देहरादून ने 5-1 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में हरिद्वार ने ऊधमसिंह नगर को 5-0 से पराजित किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में ऊधम सिंह नगर ने नैनीताल को 3-1 से शिकस्त देकर टॉप थ्री में जगह बनाई।

हरिद्वार और देहरादून के बीच निर्णायक मुकाबला खेला गया। इसमें देहरादून की टीम शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। इस दौरान हरिद्वार की टीम ने भी गोल करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुई। अंत में देहरादून 3-0 से विजयी रही।
विज्ञापन

वहां जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक चंद्र जोशी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बीना जोशी, इमरान खान, दीपक मेहता, वरुण बेलवाल, महेश्वर नेगी, गोविंद लटवाल, मोहित सिंह आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें