फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC Paper Leak: कुमाऊं मंडल के तीन शहरों में पहुंची देहरादून एसटीएफ, सात को पकड़ा

Sun, 31 Jul 2022 10:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

देहरादून पुलिस ने 24 जुलाई को मामले का खुलासा कर पेपर लीक करने के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 37,18,000 रुपये की नकदी बरामद हुई थी।
विज्ञापन
गिरफ्तारी(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में हुई धांधली सामने आने के बाद से एसटीएफ ने शनिवार को कुमाऊं में धरपकड़ की। हल्द्वानी, रामनगर और काशीपुर पहुंची एसटीएफ देहरादून की टीम ने सात अन्य लोगों को पकड़ा है। टीम पुलिस अधिकारी के गनर समेत काशीपुर से दो लोगों को देहरादून ले गई है। आयोग के अनुसचिव राजन नैथानी ने 22 जुलाई को देहरादून के रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले के खुलासे के लिए एसटीएफ और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई है। 

विज्ञापन

UKSSSC Paper Leak: करना था पेपर सील, 36 लाख में कर दिया टेलीग्राम एप से लीक

देहरादून पुलिस ने 24 जुलाई को मामले का खुलासा कर पेपर लीक करने के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 37,18,000 रुपये की नकदी बरामद हुई थी। जांच के दौरान काशीपुर के एक अधिकारी के गनर समेत दो लोगों की भूमिका भी चर्चा के दायरे में आई। जांच के दौरान मिले सबूत के आधार पर मुकदमे के विवेचना अधिकारी प्रदीप राणा के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम काशीपुर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशीपुर पहुंची एसटीएफ की टीम एक पुलिस अधिकारी के गनर समेत दो लोगों को उठाया। हिरासत में लिए गए काशीपुर के जसपुर खुर्द निवासी दीपक के घर से 35,89,200 रुपये बरामद किए है। एसएसपी एसटीएफ अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस घोटाले के तार कुमाऊं में कई शहरों से जुड़े हैं। वहां भी पुलिस की टीमें भेजी गईं हैं। बताया कि मुकदमे की विवेचना देहरादून में हो रही है, ऐसे में संदिग्धों को पूछताछ के लिए देहरादून बुलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें