फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय विद्यालयी खो-खो में देहरादून की टीम ओवरऑल चैंपियन

Mon, 11 Sep 2017 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
देहरादून की टीम ओवरऑल चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। एमपी हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित 17वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में देहरादून की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। समापन के मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने के साथ ही जमकर आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन


रविवार को समापन के मौके पर मुख्य अतिथि उद्योगपति रवि कुमार जिंदल, एसडीएम परितोष वर्मा, कोतवाल विक्रम राठौर, सीईओ कमलेश कुमार गुप्ता, बीईओ निर्मला बोहरा ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। जीपीपी कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोहा। विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताओं में 10 जिलों के करीब 800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबलों के परिणाम
वर्ग                          किसने किसे हराया                   अंतर
सीनियर बालिका         पौड़ी ने देहरादून को                 4-3
सीनियर बालक           पौड़ी ने नैनीताल को                9-8
जूनियर बालिका           बागेश्वर ने पौड़ी को              1-0
जूनियर बालक            देहरादून ने पौड़ी को               2-0
सब जूनियर बालिका      देहरादून ने नैनीताल को           3-2
सब जूनियर बालक       देहरादून ने नैनीताल को           16-3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें