फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: मंडल स्तरीय न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता के दीपांशु, दिव्यम और यथार्थ बने लिटिल चैंपियन

Sat, 10 Jan 2026 12:56 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

हल्द्वानी में नौ महीने बाद आयोजित अमर उजाला की मंडल स्तरीय न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता में दीपांशु गहतोड़ी, दिव्यम अग्रवाल और यथार्थ मेहरा विजेता बने।
विज्ञापन
हल्द्वानी प्रेस में आयोजित अमर उजाला खबरों के लिटिल मास्टर न्यूज रिडिंग प्रतियोगिता के विजेता छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में नौ महीने के लंबे अंतराल के बाद अमर उजाला की ओर से खबरों के लिटिल मास्टर की मंडल स्तरीय न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता के परिणाम आ गए हैं। शुक्रवार को नामों की घोषणा की गई। जिसमें डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी खटीमा, उधमसिंहनगर के 10वीं के छात्र दीपांशु गहतोड़ी पहले, शेरवुड कॉलेज नैनीताल के 10वीं के दिव्यम अग्रवाल दूसरे और निर्मला कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी के 10वीं के छात्र यथार्थ मेहरा को तीसरा स्थान मिला।

विज्ञापन

 

इनके नामों का ऐलान कुमाऊं के मंडलायुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने किया। रावत ने तीनों विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि आपको राज्यपाल की ओर से राजभवन में सम्मानित किया जाएगा। रावत ने कुमाऊं की युवा पीढ़ी को अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले कुमाऊं के सभी जिलों के प्रतिभागियों से एक-एक कर उनके मन की बात भी की। 

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें