फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म: लंबे विवादों के बाद भाजपा की दीपा बनीं नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष, कांग्रेस की देवकी उपाध्यक्ष

Tue, 19 Aug 2025 01:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव परिणामों की घोषणा हो गई है। नैनीताल की जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल बनीं है।
विज्ञापन
दीपा दरम्वाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव परिणामों की घोषणा हो गई है। नैनीताल की जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल बनीं है। वहीं उपाध्यक्ष कांग्रेस की देवकी बिष्ट बनीं है। बता दें कि, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की उम्मीदवार दीपा दरम्वाल ने कांग्रेस की प्रत्याशी पुष्पा नेगी को पराजित कर जीत दर्ज की है। दीपा दरम्वाल एक वोट से जीती है।

विज्ञापन


नैनीताल जिला कोषागार में परिणामों की घोषणा की गई। जिसमें भाजपा प्रत्याशी दीपा दरम्वाल  को 11 वोट हासिल हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को 10 वोट हासिल हुए हैं। वही एक वोट रद्द माना गया है। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी व कांग्रेस प्रत्याशी देवकी बिष्ट को बराबर मत हासिल हुए, जिसके बाद टॉस के माध्यम से देवकी बिष्ट जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर विजई हुई।

बता दें कि, 14 अगस्त को नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए थे। वोटिंग के बाद निर्वाचन आयोग ने मतगणना करा दी थी, लेकिन चुनाव परिणाम घोषित नहीं किए गए थे। चुनाव परिणाम सीलबंद लिफाफे में बंद कर डबल लॉकर में रखवा दिए गए थे। आज (19 अगस्त) निर्वाचन आयोग ने चुनाव परिणाम घोषित किया। जिसमें नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा प्रत्याशी दीपा दरम्वाल ने जीत हासिल की। 
विज्ञापन


बता दें कि, 14 अगस्त को चुनाव के बीच से ही पांच जिला पंचायत सदस्य गायब हो गए थे। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही एक-दूसरे पर जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने 14 अगस्त को ही इस मामले को हाईकोर्ट के सामने रखा था। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने मतगणना के बाद रिजल्ट घोषित नहीं किया था। वहीं 18 अगस्त को भी हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई हुई थी। इस दौरान हाईकोर्ट ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए एसएसपी को फटकार लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें