फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को सीएम का भांजा बताकर युवक ने पुलिस पर झाड़ा रौब, नैनीताल में नो पार्किंग में खड़ी कार पर पुलिस ने लगाया जैमर, पूछताछ में निकला पीलीभीत निवासी, पुलिस ने किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर पुलिस ने कार में जैमर लगा दिया। इसके बाद कार चालक ने पुलिस को फोन कर धमकाते हुए खुद को सीएम का भांजा बताया और जैमर खोलने के आदेश दिए। बाद में असलियत का पता चलने पर पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

तल्लीताल में देर शाम रोडवेज स्टेशन के अंदर एक युवक ने अपनी कार (यूपी 26 एएफ 6888) खड़ी कर दी। वहां मौजूद चीता पुलिस कांस्टेबल ने नो पार्किंग में खड़ी कार में जैमर लगा दिया। कुछ देर बाद एक युवक ने पुलिस को फोन किया और खुद को यूपी के सीएम का भांजा बताते हुए जैमर हटाने को कहा। इसके बाद अन्य पुलिस कर्मी भी पहुंच गए।
पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो वह पीलीभीत निवासी निकला। उसने बताया कि वह डांस टीचर है जो अपनी तीन छात्राओं को डांस की शूटिंग करने के लिए नैनीताल आया है। पुलिस ने सीएम से युवक का रिश्ता पूछा तो वह चुप हो गया। इस पर पुलिस ने उसे फटकार लगाई। युवक फिर भी पुलिस को रौब दिखाता रहा। पुलिस ने कार्रवाई की बात की तो वह शांत हो गया। एसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि यूपी पीलीभीत निवासी के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें