फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रूसी बाइपास पर मलबा, हादसों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। रूसी बाइपास मार्ग पर तीन स्थानों पर नालों से मलबा सड़क पर आने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। यह मार्ग हल्द्वानी और कालाढूंगी से कैंची धाम और नैनीताल को जोड़ता है।
विज्ञापन

मार्ग पर तीन अलग-अलग जगहों पर नालों से लगातार मलबा बहकर सड़क पर जमा हो रहा है। भारी बारिश या जलभराव की स्थिति में यह समस्या और बढ़ जाती है। इससे वाहनों की गति धीमी हो जाती है और इन जगहों पर दो गाड़ियां एक साथ नहीं गुजर पातीं।
मलबा गीला और फिसलन भरा होने के कारण दोपहिया वाहनों के लिए खतरनाक साबित होता है। कई बार मलबा अचानक सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर वाहन चालक गिर भी रहे हैं, जिससे चोटिल होने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

मलबा आने से रोकने के लिए चेक डैम बनाने की जरूरत है। मलबा वनक्षेत्र से आता है इसलिए वहां वनविभाग को निर्माण करके इस समस्या का समाधान करना होगा। तीन जगहों पर चेक डैम बनाने होंगे जिससे मलबे को रोका जा सकेगा। मलबा आने की स्थिति में फिलहाल जेसीबी से रास्ता साफ करवा दिया जाता है ताकि यातायात बाधित न हो।-जीएस जनौटी, एई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन


फोटो....10एनटीएल08पी....रूसी बाइपास में रास्ते पर जमा मलबा। अमर उजाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें