फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नौणा की पहाड़ी से मलबा गिरा, यात्री परेशान

Thu, 09 Apr 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना-बेतालघाट स्टेट हाईवे पर बुधवार की दोपहर 1:30 बजे नौणा के पास पहाड़ी दरकने से सड़क पर मलबा आने से यातायात ठप हो गया। बाद में बेतालघाट और खैरना की तरफ आने-जाने वाले टैक्सी चालकों और यात्रियों ने बड़े-बड़े पत्थर और बोल्डरों को हटाकर सड़क खोली। आधे से अधिक सड़क पर पत्थर, बोल्डर होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालक प्रकाश सिंह, राम सिंह ने विभागीय अधिकारियों से मलबा हटाने की मांग की है। लोनिवि के जेई शकील अहमद ने बताया कि मलबा हटाने के लिए मशीन भेजी जा रही है।
विज्ञापन


सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से परेशान रहे यात्री

धानाचूली (नैनीताल)। भीमताल-धारी मोटर मार्ग की हालत लगातार खराब होती जा रही है। बुधवार को हुई बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धारी तहसील के प्रकाश सिंह ने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में एक है जिससे रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और गड्ढे भरने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें