फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमदूत बने डंपर, 24 घंटे में दो की ली जान 

Sun, 03 Apr 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल रोड पर रात के समय नो इंट्री में डंपर यमदूत बनकर दौड़ रहे हैं। शनिवार रात विशाल मेगा मार्ट के पास नो इंट्री तोड़कर चल रहे डंपर ने स्कूटी सवार भुवन रावत को रौंद दिया। हादसे में भुवन की मौत हो गई। वहीं, रामपुर रोड पर लोडेड डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन


काठगोदाम में लोडेड डंपर की टक्कर से जिला सेवायोजन अधिकारी समेत चार लोग घायल हो गए। 24 घंटे के अंदर हुए चार हादसों में डंपर चालकों की लापरवाही ही प्रकाश में आई है।   

शीशमहल निवासी भुवन रावत की मौत के बाद लोगों ने डंपर संचालन में पुलिस की लापरवाही को लेकर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि नो इंट्री थी तो नैनीताल रोड पर डंपर कैसे चल रहा था। इसके पहले काठगोदाम पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े डंपर ने जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया की कार में टक्कर मारी। हालांकि पुलिस के छूट देने पर दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें