फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दूचौड़ में हाइवा और विक्रम की टक्कर में युवक की मौत 

Sat, 18 Mar 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। बेरीपड़ाव महालक्ष्मी मंदिर के पास हल्द्वानी की ओर से अनियंत्रित गति से जा रहे हाइवा (यूके 04 सीए 1865) ने विक्रम (यूके 04 टीए 8805) को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विक्रम सवार पूरन कपिल पुत्र लक्ष्मीदत्त कपिल निवासी चूनाभट्टी हल्दूचौड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विक्रम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहन को कब्जे में लिया है। बताया गया है कि मृतक पूरन कपिल पंडिताई का कार्य करता था। 
विज्ञापन


हल्दूचौड़ (नैनीताल)। राजमार्ग स्थित गायत्री मंदिर हाट बाजार के निकट सड़क पार कर रही बच्चीधर्मा निवासी चंद्रावती को हल्द्वानी से बरेली जा रही रोडवेज की बस संख्या यू पी 25ए टी 0714 ने टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय ग्रामीणों ने 108 एबुंलेंस की मदद से एसटीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल महिला की स्थिति चिंताजनक बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें