फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: रामनगर में टस्कर हाथी की मौत, आबादी में घूमता दिखा था गजराज, जांच में जुटा वन महकमा

Tue, 23 Jan 2024 02:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

रामनगर के उमेदपुरा क्षेत्र में टस्कर हाथी की मौत से वन महकमे में खलबली मच गई। ग्रामीणों के अनुसार हाथी बीमार लग रहा था। रविवार देर शाम हाथी की मौत हो गई।
विज्ञापन
हाथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉर्बेट पार्क की सीमा से लगे उमेदपुर गाव में शनिवार सुबह टस्कर हाथी आबादी के पास आ गया था। ग्रामीणों के अनुसार हाथी बीमार लग रहा था। रविवार देर शाम हाथी की मौत हो गई।

विज्ञापन


कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से लगते बासीटीला उमेदपुर क्षेत्र में एक टस्कर हाथी जंगल से निकलकर आबादी के पास गन्ने के खेतों में आ गया था। शनिवार को वनकर्मियों ने हाथी को जंगल में खदेड़ दिया था। वनकर्मी बीमार हाथी पर नजर रखे हुए थे। कॉर्बेट के उपनिदेशक दिगांथ नायक ने बताया कि रविवार देर शाम हाथी की मौत हो गई।

विज्ञापन

ये पढ़ें- श्रीराम के आगमन पर गूंजी किलकारियां: नन्हे मेहमान के आगमन पर उल्लास, प्रेमा को मिला राम तो कल्पना को सीता

विज्ञापन

कॉर्बेट के पशु चिकित्सक ने पोस्टमार्टम कराया। बताया कि हाथी की मौत के सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें