फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महाराष्ट्र के फल व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 15 Jun 2023 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर में फल खरीदने आए व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

एसएसआई अनीस अहमद ने बताया कि हामिद (52) पुत्र बाबू मियां निवासी शास्त्रीनगर धर्माबाद नामदेव महाराष्ट्र रामनगर में फल खरीदने आए थे। मंगलवार की रात को उनकी तबीयत खराब हुई, उनके साथियों ने उन्हें रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान फल व्यापारी की मौत हो गई। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन



समाजसेवी केशव कांडपाल नहीं रहे

लालकुआं (नैनीताल)। सतपाल महाराज आश्रम बिंदुखत्ता के प्रमुख भक्त इंदिरानगर निवासी केशव दत्त कांडपाल (84) का बुधवार को निधन हो गया। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुमका, कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, महात्मा सत्यबोधानंद, अजय उप्रेती आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें