फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: तीन बच्चों की मां और उसके प्रेमी ने खाया जहर, महिला की मौत...युवक अस्पताल में भर्ती; दोनों शादीशुदा

Wed, 20 Mar 2024 08:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में एक महिला और उसके प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को एसटीएच में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनभूलपुरा निवासी एक महिला और उसके प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को एसटीएच में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के पति ने बनभूलपुरा थाने में प्रेमी और उसकी पत्नी के खिलाफ प्रताड़ना व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बनभूलपुरा स्थित साबित्री कॉलोनी निवासी राजेश गुप्ता ने बताया कि वह अंकित गुप्ता के मकान में चार महीने से किराए पर रह रहे हैं। उनकी पत्नी लता का क्षेत्र के ही रहने वाले वसीम से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार को वसीम की पत्नी फिरदौस अपनी एक महिला साथी के साथ उसके घर पहुंची और लता को जबरन अपने साथ वसीम के घर ले गईं। शाम को उन्हें सूचना मिली कि वसीम ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। उसे देखने जब वह एसटीएच पहुंचा तो उसी वार्ड में लता को भी भर्ती देखा। पता चला कि लता ने भी जहरीला पदार्थ खाया था।

ये पढ़ें- रामपुर तिराहा कांड: मुलायम सरकार के दबाव में नहीं झुके थे CBI अधिकारी, महिलाओं पर हुए अत्याचार को किया उजागर
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद इलाज के दौरान लता की मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इधर, राजेश ने वसीम और फिरदौस पर लता से मारपीट, प्रताड़ित करने और जहरीला पदार्थ खाने को उकसाने का आरोप लगाया है। लता और राजेश के तीन बच्चे हैं। बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें