फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar News: देशी शराब की दुकान के कर्मचारी की मौत, NH के पास मिला शव; पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 16 Jun 2025 05:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

देशी मदिरा की दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों का शव सोमवार की सुबह नेशनल हाईवे के पास मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर में देशी मदिरा की दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों का शव सोमवार की सुबह नेशनल हाईवे के पास मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पीरुमदारा चौकी इंचार्ज सुनील धानिक ने बताया कि मृतक का नाम पंकज तिवारी (40) उर्फ पप्पू पुत्र धर्मानंद निवासी पीरुमदारा है। मृतक टांडा में देशी शराब की कैंटीन में काम करता था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। लेकिन शरीर नीला पड़ गया है। मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मृतक विवाहित था। पुलिस मामले को जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें