हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में रविवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। 74 वर्षीय रोगी अल्मोड़ा जिले का रहने वाला था। अस्पताल प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रोगी को डायबिटिज, ब्लड प्रेशर की भी शिकायत थी। अस्पताल में 59 कोरोना रोगी भर्ती हैं, इसमें 20 की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, रविवार को नैनीताल जनपद में 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हुए हैं।