फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतालघाट में नदी पार कर रहे किशोर की कोसी में बहने से मौत

Sat, 12 Aug 2017 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बेतालघाट (नैनीताल)।
विज्ञापन
बाढ़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बेतालघाट (नैनीताल)। बेतालघाट बाजार से घर लौट रहा किशोर कोसी नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गया। खोजबीन के दौरान पास के गांव में घटनास्थल से एक किमी दूर कोसी नदी से किशोर का शव बरामद कर लिया गया। राजस्व पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है। 
विज्ञापन

 विकास खंड के हल्द्यानी गांव निवासी और राइंका जितुवापीपल में नवीं कक्षा में अध्ययनरत कमलेश (15) पुत्र आनंद बल्लभ शुक्रवार की सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हुआ। स्कूल में छुट्टी होने पर वह अपने दोस्तों के साथ बेतालघाट बाजार आ गया। बताया जाता है कि सुबह 10:30 बजे के करीब कमलेश और उसके दोस्त विनोद, वीरेंद्र सिंह ने वापस हल्द्यानी जाने के लिए पुल से होकर जाने के बजाए जल्दी घर पहुंचने के चक्कर में कोसी नदी पार कर गांव जाने का फैसला किया और तीनों नदी पार करने के लिए कोसी में उतर गए। इसी बीच कमलेश कोसी के तेज बहाव में बह गया। कमलेश को नदी में बहता देख उसके दोनों साथियों ने शोर मचाया और बेतालघाट बाजार आकर दुकानदारों को कमलेश के बहने की सूचना दी। कई दुकानदारों ने नदी में खोजबीन की लेकिन कमलेश का कहीं पता नहीं चला। घटना की सूचना बेतालघाट पुलिस के साथ साथ पास के गांव रोपा और कलवाबगड़ के ग्रामीणों को दी गई। इस पर पर दोनों गांवों के लोगों ने भी नदी किनारे जाकर किशोर की तलाश की। इसी बीच रोपा निवासी तारा भंडारी, हिमांशु, दिपांशु आदि ने कलवाबगड़ के पास गंभीर रूप से जख्मी कमलेश को नदी से बाहर निकालकर सीएचसी बेतालघाट पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजस्व उपनिरीक्षक भुवन चंद्र जोशी ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया। सूचना मिलते ही कमलेश की मां बदहवास हालत में बेतालघाट पहुंची। उसे बमुश्किल किसी तरह घर पहुंचाया गया। परिजनों के मुताबिक कमलेश जितुवापीपल गांव में स्थित स्कूल में नवीं कक्षा में अध्ययनरत था। उसका एक भाई रोहतक हरियाणा की प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है जबकि बहन का विवाह हो चुका है। बताया जाता है कि सालभर पहले कमलेश के पिता की भी मौत हो गई थी। घटना से हल्द्यानी गांव में मातम छा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें