हल्द्वानी।हल्द्वानी। विनायक भीमताल में बृहस्पतिवार को नाशपाती तोड़ने के चक्कर में व्यक्ति गिरकर घायल हो गया। सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार धनगढ़ी नेपाल निवासी लाल बहादुर (55) बृहस्पतिवार को विनायक भीमताल में नाशपाती तोड़ रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह खाई में गिरकर घायल हो गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने घायल व्यक्ति को बाहर निकाला। 108 से कर्मचारियों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया।