रामनगर में नहर में गिर युवक को निकलवाती पुलिस।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। हल्द्वानी बस अड्डे के पास नहर में स्थानीय लोगों को एक युवक का शव पड़ा दिखा। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में कर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
सोमवार सुबह रामनगर हल्द्वानी बस अड्डे के पीछे डैम की नहर में राहगीरों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही कोतवाल अबुल कलाम और एसएसआई जयपाल सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर शिनाख्त की कोशिश की। काफी पड़ताल और पूछताछ के बाद भी शव के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि शव की फोटो के आधार पर शिनाख्त की कोशिश तेज कर दी है। प्रथमदृष्टया नशे की हालत में नहर में गिरकर मौत होने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।