फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीझील में उतराता मिला हल्द्वानी के युवक का शव

Sat, 28 Sep 2024 04:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल डांठ के पास शुक्रवार सुबह 11 बजे लोगों को एक युवक का शव झील में उतराता दिखाई दिया। सूचना पर एसआई भावना बिष्ट और चीता कांस्टेबल अमित गहलोत ने मौके पर पहुंचकर नाव चालक की मदद से शव को झील से निकाला लेकिन कोई शिनाख्त नहीं कर पाया।
विज्ञापन

शाम को एक व्यक्ति ने पुलिस को ठंडी सड़क क्षेत्र से बैग मिलने की सूचना दी। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें एक मोबाइल, बैंक पासबुक, पर्स और पास में जूते मिले। बंद मोबाइल को चार्ज किया तो उसमें 75 मिस कॉल आई थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने उक्त नंबर पर फोन किया तो मृतक की शिनाख्त उसके परिजनों ने कुसुमखेड़ा हल्द्वानी निवासी सौरभ भट्ट (36) के रूप में की।
एसओ रमेश बोरा ने बताया कि सौरभ भट्ट के परिजनों के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें