फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कमलुआगांजा कबड़ालपुर में युवक का शव पंखे से लटका मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कुंदन बिष्ट का 20 साल का बेटा शुभम बिष्ट रोजगार नहीं होनेे के कारण तनाव में रहता था। रविवार की रात उसे पंखे पर लटका देख परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार और उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह अधिकारी ने परिजनों से पूछताछ की। पता चला है कि शुभम के पिता आयुर्वेद विभाग में तैनात हैं। वह इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें भी हैं। नशा करने के कारण वह जेब खर्च के लिए परेशान रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें