हल्द्वानी। मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के गोरापड़ाव के पास 36 वर्षीय युवक मनीष का शव बुधवार की सुबह अपने घर में फंदे से लटका मिला। परिवार वालों ने पुलिस को बुलाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। प्रथम दृष्टया जांच में पुलिस इस मामले को आत्महत्या बता रही है।
प्रभारी निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि सुबह युवक के शव मिलने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच में सामने आया कि वह शराब का सेवन करता था और मानसिक रूप से परेशान था। उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी और वह भी इसे छोड़कर चली गई थी। प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट होगी।