फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गधेरे में पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव

Sat, 16 Mar 2024 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौला पुल के पास गधेरे में एक व्यक्ति का पेड़ से लटका शव मिला है। शव करीब दो हफ्ते पुराना होने का अनुमान है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को गौला पुल के पास मवेशी चराने गए एक व्यक्ति ने गधेरे में पेड़ पर शव लटका देखा। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और आसपास पहचान के लिए जुट गई। काफी देर तक शव की पहचान न होने पर उसे मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के अनुसार शव करीब दो हफ्ते पुराना हो सकता है। मौके से पुलिस को एक चश्मा, चप्पल और एक पेन मिला है। मृतक के शरीर पर जींस और शर्ट है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा के अनुसार शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही शिनाख्त के लिए पुलिस ग्रुप और सोशल मीडिया पर इसे साझा किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें