फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

Tue, 19 Jul 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौला नदी पुल के नीचे पेड़ पर बेल्ट से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और गर्दन पर चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव पेड़ से लटकाया गया होगा। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से सुर्ती की पुड़िया मिली है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


गौला नदी के किनारे इंदिरानगर के युवकों ने पेड़ से लटका शव देखा। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। मृतक की उम्र 40 साल के करीब बताई जा रही है। मृतक स्लेटी रंग की पैंट और सफेद कमीज पहने था। उसकी गर्दन पर बेल्ट का फंदा लगाकर लटकाया गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारने के बाद तलाशी ली। मृतक के सिर और गर्दन पर चोट के  गहरे निशान थे।

खून के छींटे कमीज पर भी पड़े थे। मृतक के हाथ में कलावा था। पुलिस आशंका जता रही है कि हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाया गया होगा। साथ ही इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की फोटो कई थानों को भेजकर पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस को आशंका है कि शव पहाड़ के किसी व्यक्ति का है। कुछ लोग सिडकुल कर्मी होने की चर्चा भी कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें