फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने दी दरोगा की चिता को मुखाग्नि, एसएसपी ने अधीनस्थों के साथ दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
हल्द्वानी,नैनीताल मल्ली ताल थाने में तैनात 57 वर्षीय केशवलाल की मंगलवार को हुई मौत के बाद थाने में - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना से मृत दरोगा की चिता को दोनों बेटियों ने श्मशान घाट पर पीपीई किट पहनकर मुखाग्नि दी। दोनों बेटियों को फर्ज निभाते देख मौजूद पुलिसकर्मियों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के मसाड़ी पट्टी रावल निवासी उपनिरीक्षक (विशेष श्रेणी) केशवलाल (58) मल्लीताल थाने में तैनात थे। सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजनों ने उन्हें बीडी पाण्डे अस्पताल नैनीताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उनका एंटीजन टेस्ट किया तो कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
स्वास्थ्य में सुधार न होने पर डाक्टरों ने सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। दरोगा की चार बेटियां हैं। दो बेटियां तनूजा और नीतू साथ थीं। पुलिसकर्मी शव लेकर राजपुरा स्थित श्मशान घाट पहुंचे। दोनों बेटियों ने पीपीई कीट पहनकर चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

थाने में दी गई अंतिम सलामी
हल्द्वानी। एसएसपी सुनील कुमार मीणा के नेतृत्व में पुुलिसकर्मियों ने दरोगा के शव को अंतिम सलामी दी। पुलिसकर्मियों ने दरोगा केशवलाल की फोटो लगाकर पुष्पांजलि अर्पित की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि केशवलाल 1982 में पिथौरागढ़ से पुलिस में भर्ती हुए थे। उन्होंने यूपी के मेरठ, शाहजहांपुर, अल्मोड़ा में भी नौकरी की थी। इस मौके पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ शांतनु पाराशर, एलआईयू निरीक्षक दीप चंद्र भट्ट, टीआई महेश चंद्रा, कोतवाल संजय कुमार, एसओजी प्रभारी अब्दुल कलाम, पीआरओ प्रमोद पाठक, एसएसआई कश्मीर सिंह सहित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें