फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए 40 फीसदी विद्यार्थी

Wed, 15 Nov 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 नवंबर को प्रस्तावित हैं। परीक्षा आवेदन की तिथि सात नवंबर से बढ़ाकर 15 नवंबर की गई थी लेकिन 40 फीसदी से अधिक विद्यार्थी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में छात्र संख्या 5165 है। इनमें 2175 छात्र-छात्राओं ने अभी तक परीक्षा आवेदन नहीं किए हैं। इस संबंध में कुमाऊं विवि के कुलपति ने प्राचार्यों की बैठक भी ली थी। संभावना जताई जा रही है कि परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ाई जा सकती है। इस पर निर्णय लिया जाना बाकी है। एमबीपीजी कॉलेज के प्रवेश प्रभारी रोहित कांडपाल ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 3900 विद्यार्थियों ने ही अभी तक आवेदन फॉर्म भरे हैं। इनमें भी 900 विद्यार्थियों ने फीस जमा नहीं की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें