फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चोरगलिया रोड पर खतरे के बादल, पांच मीटर हिस्सा नदी में बहा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला नदी से क्षतिग्रस्त चोरगलिया रोड को खतरा बढ़ गया है। बुधवार को सड़क का पांच मीटर हिस्सा नदी में समा गया। आने वाले दिनों में भारी बारिश होने पर इस सड़क को बचाना प्रशासन व कार्यदायी संस्था के लिए चुनौती से कम नहीं होगा। चिंता वाली बात यह भी है कि इस सड़क के दूसरी ओर किए जा रहे चौड़ीकरण के दौरान बनाई गई दीवारों में भी दरारें आने लगी हैं।लोनिवि ने पिछले महीने 1.87 करोड़ रुपये की लागत से चोरगलिया रोड को गौला नदी से बचाने के लिए सुरक्षा कार्य शुरू किया था। इस क्रम में गौला नदी किनारे ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। यह ब्लॉक नदी के लेवल से ऊपर भी नहीं उठे थे कि लगातार बारिश ने काम में खलल डाल दिया। नदी में पानी बढ़ने के बाद यह काम दो दिन से ठप है। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही तो रोक दी गई है लेकिन पैदल आवाजाही बनी हुई है। लोनिवि के अधिकारियों के अनुसार सड़क के फुटपाथ का हिस्सा बहने के बाद वहां सीसी कार्य से बचाव किया गया था वह भी अब गिर रहा है। अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने बताया कि बारिश रुकने के बाद ही सुरक्षा कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें